नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का सजीव प्रसारण देखा गया, जिलाधिकारी - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, November 20, 2018

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का सजीव प्रसारण देखा गया, जिलाधिकारी


नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का सजीव प्रसारण देखा गया,
 जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान प्रारंभ 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2018 तक---  जिलाधिकारी
केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा 
बागपत 20 नवंबर 2018 ,---आज जिलाधिकारी ऋषिरेद्र कुमार पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे विकास  भवन सभागार बागपत में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का माo मुख्यमंत्री जी के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण  देखा गया  जिसमें जिला स्तर एवं विकास खंडों के लिए गठित टीम के सदस्यगण भी शामिल रहे।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भी  कार्यक्रम मैं भाग लिया और सजीव प्रसारण देखा।
  जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की शुरुआत आज विकास भवन सभागार से प्रारंभ हुई जिसमें महिला अधिकारी कर्मचारी गांव में पहुंचकर महिलाओं को केंद्र सरकार में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने हेतु शासन की योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।
 जिलाधिकारी ने कहा इसके लिए ब्लॉक स्तर पर 11-11 महिलाओं की समिति बनाई गई है और आज जॉब माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया है इसके प्रति भी महिलाएं अवश्य ही जागरूक होगी।  जिलाधिकारी ने कहा कि आज से जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान प्रारंभ हो गया है जिसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 11-11 सरकारी और प्राइवेट से महिलाओं का चयन किया जाएगा एक ब्लॉक में 6 सरकारी और 5 प्राइवेट स्तर से महिलाओं का चयन किया जाएगा उनके द्वारा गांव में घूमकर महिलाओं से संबंधित योजनाएं स्वास्थ्य स्वच्छता की जानकारी देंगी।
   जिलाधिकारी ने कहा महिला का सम्मान सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है इसी क्रम में आज जनपद में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक महिला के आर्थिक उत्थान हेतु केंद्र सरकार के संचालित योजनाएं एवं कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी और जन-जन को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान से संबंधित नारी सशक्तिकरण का संकल्प लेने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला 87330 87330 पर मिस कॉल कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल जिला विकास अधिकारी हुबलाल परियोजना निदेशक  एम एल पटेल जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा समस्त खंड विकास अधिकारी आदि अधिकारी सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला आदि उपस्थित रही।




No comments:

Post a Comment