एमपी-छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी किसानों का कर्जा माफ - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, December 19, 2018

एमपी-छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी किसानों का कर्जा माफ


एमपी-छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी किसानों का कर्जा माफ

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद कांग्रेस ने राजस्थान में भी अपना वादा निभा दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बनने के तीसरे दिन अशोक गहलोत ने किसानों का कर्ज माफ करने की फाइल पर साइन किए।
सीएम ने कहा कि सहकारी बैंकों से लिया गया किसानों का पूरा अल्पकालीन कर्ज माफ होगा।' सीएम की घोषणा के बाद कॉमर्शियल बैंकों से लिया गया 2 लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इससे प्रदेश सरकार पर लगभग 18 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने-अपने प्रांतों के किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। इन दोनों मुख्यमंत्रियों ने पद की शपथ लेने के कुछ घंटे के अंदर ही किसानों को ये बड़ी राहत दी थी।

No comments:

Post a Comment