तेंदुए की दहाड़ से वेस्ट यूपी में दहशत, विशेषज्ञों के चेहरे पर आई मुस्कान - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, January 9, 2019

तेंदुए की दहाड़ से वेस्ट यूपी में दहशत, विशेषज्ञों के चेहरे पर आई मुस्कान


तेंदुए की दहाड़ से वेस्ट यूपी में दहशत, विशेषज्ञों के चेहरे पर आई मुस्कान
  

मेरठ में हस्तिनापुर सेंक्चुरी से सटे जिलों में आजकल तेंदुए की दहाड़ बहुत सुनाई देती है। कुछ माह पहले बागपत के जंगल में लगाए गए खटके में एक तेंदुए की मौत हो गई थी। वहीं अब इंचौली और मवाना क्षेत्र से तेंदुआ देखे जाने की खबरें रही हैं। इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन वाइल्ड लाइफ वैज्ञानिक खुशी जता रहे हैं। वैज्ञानिक सेंक्चुरी के आसपास के जिलों में तेंदुए के बढ़ते मूवमेंट को उनकी बढ़ती संख्या से जोड़ कर देख रहे हैं। तेंदुए खुद ही इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं। कभी-कभार खाने की तलाश में वो अंजाने ही इंसानी आबादी में घुस जाते हैं। लगातार शिकार के चलते बीते दशकों में तेंदुए और बाघ की संख्या देश में बेहद कम हो गई थी। हस्तिनापुर सेंक्चुरी और बिजनौर के जंगलों में कई बार इनके शिकार की सूचना मिली।...


No comments:

Post a Comment