चुनाव 2019: कांग्रेस ने मेरठ से खेला ब्राह्मण कार्ड, कई सीटों पर भाजपा व गठबंधन की बढ़ी मुश्किल - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Sunday, March 17, 2019

चुनाव 2019: कांग्रेस ने मेरठ से खेला ब्राह्मण कार्ड, कई सीटों पर भाजपा व गठबंधन की बढ़ी मुश्किल


चुनाव 2019: कांग्रेस ने मेरठ से खेला ब्राह्मण कार्ड, कई सीटों पर भाजपा गठबंधन की बढ़ी मुश्किल

सीनियर एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा को टिकट देकर कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का यह दांव भाजपा के लिए चुनौती भरा हो सकता है। उधर, अन्य सीटों पर भी कांग्रेस ने टिकट देकर अपनी रणनीति साफ की है कि कई सीटों पर वह भाजपा एवं गठबंधन की राह मुश्किल करेगी।

ओमप्रकाश शर्मा मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1972 से 76 तक यूथ कांग्रेस कमेटी मेरठ के अध्यक्ष रह चुके हैं। पुराने कांग्रेसी कहे जाते हैं। हाल ही में जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने आनंद अस्पताल में आईं थीं तो ओपी शर्मा वहां भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment