45 साल का इतिहास और हुकुम परिवार की सियासत पर लगा विराम, भाजपा ने खेला बड़ा दांव - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Sunday, March 24, 2019

45 साल का इतिहास और हुकुम परिवार की सियासत पर लगा विराम, भाजपा ने खेला बड़ा दांव


45 साल का इतिहास और हुकुम परिवार की सियासत पर लगा विराम, भाजपा ने खेला बड़ा दांव

कैराना में हुकुम सिंह परिवार की सियासत पर विराम लग गया है। इस सीट पर सियासत हुकुम सिंह और हसन परिवार के इर्द गिर्द घूमती रही है। हुकुम सिंह परिवार 1974 से यहां लगातार चुनाव लड़ता रहा है और वह सात बार विधायक और एक बार सांसद बनें। उनके निधन के बाद उनकी बेटी मृगांका ने उनकी राजनीतिक विरासत संभाली, लेकिन दो बार चुनाव हारने के बाद पार्टी का भरोसा उनसे उठ गया और अब यहां गंगोह विधायक प्रदीप को प्रत्याशी बनाया है।
सेना की नौकरी छोड़ राजनीति में आए हुकुम सिंह भाजपा के बड़े कद के नेताओं में शुमार होते थे। राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हुकुम सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण का सभी जातियों में हिस्सेदारी के आधार पर बंटवारा करने के लिए गठित सामाजिक न्याय समिति के भी वह अध्यक्ष थे। इसी आधार पर सरकार ने इस बार पिछड़ों में आरक्षण का बंटवारा करने की रिपोर्ट तैयार कराई है। हालांकि इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है।

No comments:

Post a Comment