त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सहारनपुर लोकसभा सीट, बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Sunday, March 24, 2019

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सहारनपुर लोकसभा सीट, बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सहारनपुर लोकसभा सीट, बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नामांकन और चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। सहारनपुर में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बीच होगा। जीत को लेकर सभी के अपने दावे हैं। अब किसका दावा और किसकी रणनीति सटीक रही, यह फैसला 11 अप्रैल को जनता करेगी।
सहारनपुर लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि यहां पर गठबंधन की तरफ से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल पर फिर से भरोसा जताया है।
इस सीट में बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सीट पर 17,22,580 मतदाता हैं। इसमें करीब छह लाख मुस्लिम मतदाता हैं तो अनुसूचित जाति के तीन लाख वोटर हैं। इसके अलावा गुर्जर, पंजाबी, वैश्य, जाट, सैनी, कश्यप सहित अन्य जातियों को मिलाकर करीब आठ लाख वोटर इस सीट में हैं।...


No comments:

Post a Comment