उत्तर प्रदेश में पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारी - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, March 21, 2019

उत्तर प्रदेश में पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारी


उत्तर प्रदेश में पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारी

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा पर होली खेलने के दौरान हमला हो गया। योगेश वर्मा जिस समय पार्टी ऑफिस में होली खेल रहे थे तो उनको टांग में गोली मारी गई। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया। एसपी लखीमपुर पूनम ने बताया है कि वर्मा को टांग में गोली लगी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।
योगेश वर्मा लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक हैं। घटना दोपहर बाद हुई, जब पार्टी दफ्तर में होली का जश्न चल रहा था। गोली किसने चलाई अभी तक पता नहीं चल पाया है। विधायक तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक पूनम जी ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं।
लखीमपुर के डीएम एस सिंह ने बताया है कि कुछ लोगों के साथ विधायक योगेश वर्मा बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी किसी से बहस हुई। ये बहस बढ़ गई और उन पर गोली चला दी गई। विधायक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन सदमे की वजह से वो को बयान नहीं दे पा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment