बिहार में 8 बजे तक 12.27% मतदान, त्रिपुरा में नहीं पड़ा 1 भी वोट - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, April 18, 2019

बिहार में 8 बजे तक 12.27% मतदान, त्रिपुरा में नहीं पड़ा 1 भी वोट


बिहार में 8 बजे तक 12.27% मतदान, त्रिपुरा में नहीं पड़ा 1 भी वोट

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसमें 11 राज् और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 95 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग की जा रही है। 11 अप्रैल को 91 सीटों पर हुई पहले चरण की वोटिंग में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।
बिहार में सर्वाधिक वोटिंग हुई है। सुबह 8 बजे तक बिहार की 5 सीटों पर 12.27 फीसदी वोट पड़ेे। त्रिपुरा में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है. सुबह 9 बजे तक असम की पांच सीटों पर 9.51 फीसदी, जम्मू और कश्मीर की दो सीटों पर 0.99 फीसदी, कर्नाटक की 14 सीटों पर 1.14 फीसदी, महाराष्ट्र की 10 सीटों पर 0.85 फीसदी, मणिपुर की एक सीट पर 1.78 फीसदी, ओडिशा की पांच सीटों पर 2.15 फीसदी, तमिलनाडु की 38 सीटों पर 0.81 फीसदी मतदान हुआ।
वहीं त्रिपुरा की एक सीट पर 0 फीसदी, यूपी की 8 सीटों पर 3.99 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर 0.55 फीसदी, छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 7.75 फीसदी और पुडुचेरी में 1.62 फीसदी मतदान हुआ है।
डीएमके नेता कनिमोई ने चेन्नई के अलवरपेट में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को परेशान किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को निशाने पर रखकर छापेमारी की जा रही है। मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने भी अपनी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्नई के पोलिंग बूथ संख्या 27 पर वोट डाला।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बैंगलोर दक्षिण लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ संख्या 54 में मतदान किया। वहीं पुडुचेरी की राज्यपाल किरन बेदी ने भी पुडुचेरी में वोट डाला।वहीं यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में। उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट के बूथ नंबर 46 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रोका गया है।
महाराष्ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांच जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। इनमें गेवरई, मजलगांव, केज, अष्टी और पराली शामिल हैं। हालांकि सभी मशीनों को तत्काल बदल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीटों श्रीनगर और उधमपुर में भी आज वोटिंग हो रही है। इसमें सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर समेत अन् कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment