भारत ने श्रीलंका को भेजे थे तीन ख़ुफ़िया अलर्ट - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, April 24, 2019

भारत ने श्रीलंका को भेजे थे तीन ख़ुफ़िया अलर्ट


भारत ने श्रीलंका को भेजे थे तीन ख़ुफ़िया अलर्ट

ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक 321 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक घायल है। मृतकों में 8 भारतीय भी शामिल है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत ने श्रीलंका में हुए हमलों से पहले तीन ख़ुफ़िया अलर्ट श्रीलंका को भेजे थे।
इन हमलों में 321 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए. भारत ने पहला अलर्ट 4 अुप्रैल को भेजा था। भारत ने श्रीलंका को बताया था कि चर्चों के अलावा भारतीय उच्चायोग पर भी हमला हो सकता है।
भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सबसे पहले दिसंबर 2018 में नेशनल तौहीद जमात के बारे में पता चला था। इस्लामिक स्टेट के कोयमबटूर माड्यूल की जांच के दौरान एनआईए को मौलवी जहरान बिन हाशिम के बारे में पता चला था।

No comments:

Post a Comment