पश्चिमी यूपी की इस सीट पर भाजपा-बसपा में सीधा मुकाबला - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, April 18, 2019

पश्चिमी यूपी की इस सीट पर भाजपा-बसपा में सीधा मुकाबला


पश्चिमी यूपी की इस सीट पर भाजपा-बसपा में सीधा मुकाबला

बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह का मुकाबला बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र से है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद ओमवती को उम्मीदवार बनाया है। वह परंपरागत वोटरों के साथ ही अनुसूचित जाति मुस्लिमों में सेंधमारी से मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी हैं।
बता दें कि डॉ. यशवंत सिंह वर्ष 2014 में सपा के यशवीर सिंह धोबी से 92 हजार से ज्यादा मतों से जीते थे। यशवीर अब भाजपा में चुके हैं। तब बसपा से गिरीश चंद्र को 2.45 लाख वोट मिले थे। अब वह गठबंधन के उम्मीदवार हैं।
वहीं मुस्लिम अनुसूचित जाति के वोटरों की अधिक संख्या को देखते हुए गठबंधन की नजर उन पर है।


No comments:

Post a Comment