योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, June 27, 2019

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के अधिकारियों को समय पर ऑफिस ना पहुंचने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वो सुबह 9 बजे तक किसी भी सूरत में ऑफिस में पहुंचे। ऐसा ना होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वेतन में कटौती करने के अलावा अन्य कार्रवाई शामिल है। उन्होंने अधिकारियों के समय पर ऑफिस ना पहुंचने की शिकायते मिलने के बाद ये फरमान सुनाया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अधिकारियों को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दरबार लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाबजूद कई अधिकारी समय पर जनता दरबार में नहीं रहे थे। उनको लगातार इसे लेकर नेगेटिव फीडबैक मिल रहा था। कई अधिकारियों की शिकायत उनके पास आई। इसे देखते हुए योगी ने ये सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है।
योगी आदित्यनाथ नौकरशाही को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था।पश्चिमी यूपी के बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में दोषी पाए गए जेलर उदय प्रताप सिंह को और मेरठ जेल में स्टिंग ऑपरेशन मामले में डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। ये दोनों अधिकारी जांच में दोषी पाए गए थे।

No comments:

Post a Comment