अमरनाथ गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, मेरठ के कैंप में कर रहे थे शिवभक्तों की सेवा* - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, July 3, 2019

अमरनाथ गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, मेरठ के कैंप में कर रहे थे शिवभक्तों की सेवा*

अमरनाथ गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, मेरठ के कैंप में कर रहे थे शिवभक्तों की सेवा*

अमरनाथ सेवा समिति के पचास सदस्यों के दल में गए पल्लवपुरम मेरठ निवासी कृष्ण (65 वर्ष) की हृदय गति रुकने से सोमवार रात मृत्यु हो गई। समिति सदस्यों ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
अमरनाथ सेवा समिति प्रतिवर्ष अमरनाथ जी में शेषनाग पर सेवा शिविर लगाती है। शहर से 23 जून को शेषनाग में शिविर लगाने के लिए 50 सदस्यों का दल रवाना हुआ था। समिति अध्यक्ष विनोद ग्रोवर के अनुसार शेषनाग में बर्फ बहुत अधिक थी। साथ ही ऑक्सीजन भी कम थी। सोमवार रात शिविर में भक्तों की सेवा में लगे कृष्ण की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच अन्य सदस्य उन्हें लेकर बेस कैंप में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने के कारण इनकी मृत्यु हो गई है। इस बीच समिति पदाधिकारियों को मेरठ में घटना की सूचना दी गई। शव को पहलगांव लाया गया। विनोद ग्रोवर ने बताया कि शव को श्राइन बोर्ड अपनी फ्लाइट से दिल्ली लाएगी। शव के साथ दल के तीन सदस्य प्राणनाथ, मोहनलाल, जितिन भी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से समिति शव को मेरठ लाने का प्रबंध करेगी। अध्यक्ष विनोद ग्रोवर ने बताया कि मृतक के परिवार में उसकी बहन ही है। जिसे घटना की जानकारी दे दी गई।


No comments:

Post a Comment