भोजपुर के बाद अब बांका में मुखियाकी हत्या, सड़क किनारे मिली लाश - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, August 6, 2019

भोजपुर के बाद अब बांका में मुखियाकी हत्या, सड़क किनारे मिली लाश


भोजपुर के बाद अब बांका में मुखियाकी हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

बिहार के बांका जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की हत्या कर दी है। पुलिस को मुखिया का शव भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के जीछो सरधो गांव में सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिला। मृतक की पहचान बांका जिले के फतेहपुर अमरपुर के वर्तमान मुखिया रविंद्र दास के रूप में की गई है। इससे पहले भोजपुर में भी सोमवार की शाम बराप पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने सबौर थाने को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान अमरपुर के मुखिया के रूप में की। शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मुखिया के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब मुखिया घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था।
मंगलवार की सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि मुखिया की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। घटनास्थल पर पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी का कहना है कि मृतक के गले में छेद है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उनको गोली मारी गई है या चाकू का से वार किया गया है। पुलिस घटना के बाद छानबीन में जुट गई है और जल्द हत्यारे का पता कर गिरफ्तारी की बात कह रही है।


No comments:

Post a Comment