- KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Saturday, November 17, 2018


हाल ही में गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई गई है। यह देश की नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई इतनी है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। अमेरिका के सैटेलाइट नेटवर्क ने शुक्रवार को इस प्रतिमा की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर ट्वीट की हैं। यह तस्वीर 15 नवंबर को खींची गई थी।

गुजरात के अहमदाबाद में नर्मदा नदी के किनारे बनी यह प्रतिमा 182 मीटर यानी 597 फीट की है। पीएम मोदी नेस्टैच्यू ऑफ यूनिटीका 31 अक्टूबर को अनावरण किया था। इससे पहले 17 किलोमीटर लंबी फूलों की घाटी का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिमा के पास पर्यटकों के लिए तंबुओं के शहर और पटेल के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण किया।

प्रतिमा के भीतर 135 मीटर की ऊंचाई पर गैलरी बनाई गयी है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत शृंखला का दीदार कर सकेंगे। सरदार पटेल की इस प्रतिमा की ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है। प्रतिमा की निर्माण का सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट पर किया गया गया है। 

No comments:

Post a Comment