चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने अंडमान के लिए बनाया 5000 करोड़ का सुरक्षा प्लान - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Monday, January 28, 2019

चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने अंडमान के लिए बनाया 5000 करोड़ का सुरक्षा प्लान


चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने अंडमान के लिए बनाया 5000 करोड़ का सुरक्षा प्लान


अंडमान निकोबार में भारतीय नौसैना के एयरबेस तैयार करने के बाद अब भारत ने हिंद महासागर में अपने दायरे को और विस्तार देने की योजना बनाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच यहां अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर अगले 10 सालों में 5,650 करोड़ की लागत से सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के धरातल पर आते ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भारतीय सेनाएं अतिरिक्त युद्धपोत, विमान, ड्रोन, मिसाइल बैटरी और सैनिक तैनात किए जा सकेंगे। लंबे समय से सरकार की उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम के बीच हुई गहन चर्चा के बाद अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) के लिए यह खास योजना तैयार की गई। इस योजना की समीक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता वाली सुरक्षा योजना समिति ने भी की है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हैं। इसके अलावा 2027 तक अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) में भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए एक और व्यापक योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके लिए 5,370 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत 108 माउंटेन ब्रिगेड को अपग्रेड करना,नई वायु रक्षा प्रणाली, सिग्नल्स, इंजिनियर, आपूर्ति और वहां पहले से मौजूद तीन (दो इन्फैंट्री और एक प्रादेशिक सेना) बटैलियन्स के साथ एक और इन्फैंट्री बटैलियन को तैनात करना शामिल है। 


No comments:

Post a Comment