नौ लाख क्विंटल रॉ शुगर होगी निर्यात, तीन मिलों को मिले ऑर्डर, गन्ना पर्ची वितरण होगा पेपर लैस - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, January 22, 2019

नौ लाख क्विंटल रॉ शुगर होगी निर्यात, तीन मिलों को मिले ऑर्डर, गन्ना पर्ची वितरण होगा पेपर लैस


नौ लाख क्विंटल रॉ शुगर होगी निर्यात, तीन मिलों को मिले ऑर्डर, गन्ना पर्ची वितरण होगा पेपर लैस

जिले में चीनी मिल पहली बार रॉ शुगर बना रही हैं। यह चीनी विदेशों को निर्यात की जाएगी। केंद्र सरकार ने फिलहाल जिले की चीनी मिलों को नौ लाख क्विंटल से अधिक चीनी बनाने का आर्डर दिया है। जिले की तीन चीनी मिल रॉ शुगर बनाएंगी। विदेशों में इस रॉ शुगर को खाने लायक चीनी में फिर से तब्दील किया जाएगा। विदेशों में चीनी जाने से स्थानीय बाजार में चीनी की निर्भरता कम होगी और चीनी के दामों में सुधार आएगा।
गन्ने की बंपर पैदावार से चीनी के दाम धड़ाम चल रहे हैं। चीनी के दामों में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ है। वर्तमान में चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। पिछले साल का भी चीनी का स्टॉक चीनी मिलों के पास है। जीवन की भरमार को देखते हुए केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात करने का फैसला किया गया है। जिले से भी चीनी को निर्यात करने के आदेश दिए गए हैं।...


No comments:

Post a Comment