विजिलेंस को दस लाख रिश्वत देने चले आरटीओ मैहतपुर में रंगे हाथों गिरफ्तार - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, March 19, 2019

विजिलेंस को दस लाख रिश्वत देने चले आरटीओ मैहतपुर में रंगे हाथों गिरफ्तार


विजिलेंस को दस लाख रिश्वत देने चले आरटीओ मैहतपुर में रंगे हाथों गिरफ्तार

नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को विजिलेंस की टीम ने मैहतपुर में दस लाख रुपए के साथ ट्रैप किया है। आरोप है कि पुरी ने ये दस लाख रुपए अपने खिलाफ दर्ज मामले की जांच को हल्का करने तथा उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच करने के लिए विजिलेंस टीम को रिश्वत देने के लिए रखे थे।
बता दे कि पिछले दिनों विजिलेंस ऊना की टीम ने दफ्तर में रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक उसके चलते ही उन्होंने विजिलेंस की टीम को बतौर रिश्वत दस लाख देने का ऑफर दिया था, जिस पर विजिलेंस की टीम ने रिवर्स ट्रैप लगाया स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पुरी को दस लाख रुपए के साथ दबोच लिया।
ये पैसा आज सुबह मैहतपुर में देना तय हुआ था, उसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 8 तथा 12 के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर उन्हें अब कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी विजिलेंस सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment