मध्य-प्रदेश में सेना रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, April 4, 2019

मध्य-प्रदेश में सेना रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत

मध्य-प्रदेश में सेना रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, दो जवानों की मौत

मध्य प्रदेश के महू में सेना की बेरछा हेमा रेंज में मोर्टार फटने से दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं दस जवान घायल हैं। गुरुवार को बेरछा हेमा रेंज में युद्ध अभ्यास के दौरान ये हादसा हुआ है। फायरिंग रेंज में दोपहर युद्ध कौशल अभ्यास और प्रशिक्षण के दौरान मोर्टार फट गया। विस्फोट के बाद मौके पर आग भी लग गई। यहां घास होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। एक दर्जन से ज्यादा जवान इसकी चपेट में गए।
घटना में दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जवानों में 10 जवानों में से पांच जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। जिनको इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहीं बाकी घायलों का इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा है। सेना की ओर से अभी मरने वाले और घायल जवानों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


No comments:

Post a Comment