फेसबुक द्वारा अकांउट हटाए जाने पर ये बोली कांग्रेस-भाजपा - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Thursday, April 4, 2019

फेसबुक द्वारा अकांउट हटाए जाने पर ये बोली कांग्रेस-भाजपा


फेसबुक द्वारा अकांउट हटाए जाने पर ये बोली कांग्रेस-भाजपा

फेसबुक द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटाने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप से जुड़ी कंपनी सिल्वर टच के 15 पेजों को भी हटा दिया गया। इसको लेकर दोनों ही पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, हम केवल खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। हमें खबरों की सच्चाई पता करनी होगी कि क्या कोई फेसबुक पेज हमसे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाचार संस्थान यह दावा नहीं कर सकता है कि उसने जो छापा है वह बिल्कुल सही है।
वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज ऐतिहासिक काम हुआ है। फेसबुक ने जिन अकाउंट्स को बंद किया है उनके एडमिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये फेक हैं। इनसे मोदी सरकार के खिलाफ गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment