झारखंड के धनबाद से मैदान में उतरेंगे कीर्ति आजाद - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Saturday, April 6, 2019

झारखंड के धनबाद से मैदान में उतरेंगे कीर्ति आजाद


झारखंड के धनबाद से मैदान में उतरेंगे कीर्ति आजाद

1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के हिस्सा रहे और हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले कीर्ति आजाद झारखंड के धनबाद से चुनाव लड़ेंगे। कीर्ति आजाद ने आज झारखंड के महासचिव आरपीएन सिंह से मुलाकात की। इसी मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया। बता दें कीर्ति आजाद फिलहाल बिहार के दरभंगा से सांसद हैं। आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजेपी ने 2015 में निलंबित कर दिया था।
बता दें कि कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कीर्ति आजाद धनबाद से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन झारखंड में महागठबंधन के सीट बंटवारे में धनबाद सीट आरजेडी के खाते में चली गई थी। आरजेडी ने इस सीट से दिग्गज अब्दुल बारी सिद्दीकी को उतारने का फैसला किया था। कांग्रेस ने आजाद को वाल्मीकि नगर सीट से लड़ने का भी प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया था। आखिरकार पार्टी को कीर्ति आजाद की बात माननी पड़ी।

No comments:

Post a Comment