कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह बर्खास्त, 2013 से चल रही थी अवैध निर्माण में जांच - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, August 14, 2019

कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह बर्खास्त, 2013 से चल रही थी अवैध निर्माण में जांच


कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह बर्खास्त, 2013 से चल रही थी अवैध निर्माण में जांच

मेरठ में कैंट बोर्ड की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में मुख्य अधिशासी अभियंता (सीईई) अनुज सिंह को अवैध निर्माण में बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, मध्य कमान ने बोर्ड सदस्य धर्मेंद्र सोनकर की सदस्यता समाप्त करने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
साल 2013 में मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डीएन यादव के कार्यकाल में सीईई अनुज सिंह पर बोर्ड बैठक में बंगला संख्या 167 समेत सात विषयों को लेकर जांच की संस्तुति मध्य कमान को प्रेषित की गई थी। जिस पर मध्य कमान द्वारा तत्कालीन लखनऊ कैंट की मुख्य अधिशासी अधिकारी शोभा गुप्ता को जांच सौंपी गई थी। शोभा गुप्ता वर्तमान में मध्य कमान में डायरेक्टर हैं। उनके द्वारा सभी बिंदुओं पर की गई जांच रिपोर्ट 29 मार्च 2019 को कैंट बोर्ड प्राप्त हुई थी। इसमें अनुज सिंह से जवाब दाखिल करने को कहा गया। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी के अनुसार बुधवार को बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में मध्य कमान द्वारा आरोपों को गंभीर मानते हुए अनुज सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।...


No comments:

Post a Comment