भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कातिलाना हमला, युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज* - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Wednesday, August 14, 2019

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कातिलाना हमला, युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज*


भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कातिलाना हमला, युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज*

बागपत जनपद में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे पर उस समय नेहरू मूर्ति के नजदीक दस-बारह युवकों ने कातिलाना हमला किया। जब वह खत्री गढ़ी में कोचिंग करने जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घायल आकाश पुत्र वेदपाल उपाध्याय दिल्ली बस स्टैंड से पैदल ही खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करने जा रहा था। जब वह नेहरू मूर्ति पर पहुंचा तो दस-बारह युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचकर भागने लगा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया।


No comments:

Post a Comment