रेसलर सुशील कुमार, साक्षी मलिक और फोगाट बहनों को नहीं मिली कॉन्ट्रैंक्ट लिस्ट में 'ए' ग्रेड - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, November 20, 2018

रेसलर सुशील कुमार, साक्षी मलिक और फोगाट बहनों को नहीं मिली कॉन्ट्रैंक्ट लिस्ट में 'ए' ग्रेड


रेसलर सुशील कुमार, साक्षी मलिक और फोगाट बहनों को नहीं मिली कॉन्ट्रैंक्ट लिस्ट में '' ग्रेड

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन जल्द ही देश भर के रेसलर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैंक्ट का ऐलान करने वाली है। इसमें दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार और रियो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट महिला रेसलर साक्षी मलिक को ग्रेड मे जगह नहीं दी गई है। यही नहीं भारत में महिला रेसलिंग की पहचान बन चुकीं एक भी फोगाट बहन को ग्रेड में जगह नहीं मिली है। गीता फोगाट की चचेरी बहन विनेश की जरूर ग्रेड में जगह दी गई है।

खबर के मुताबिक रेसलर बजरंग, विनेश के अलावा पूज ढांडा को ही ग्रेड में जगह दी गई है। ग्रेड के रेसलर्स के लिए 30 लाख रुपए के कॉन्ट्रैंक्ट का प्रवधान किया गया है। इसके अलावा 20 लाख, 15 लाख, 10 लाख और पांच लाख रुपए की चार और कैटेगरी बनाई गईं हैं।

सुशील कुमार और साक्षी मलिक को 20 लाख वाले कॉन्ट्रैंक्ट की लिस्ट में रखा गया है। सुशील कुमार को हाल ही में खेल मंत्रालय ने भी अपनी शीर्ष की लिस्ट से बाहर कर दिया था।



No comments:

Post a Comment