आपातकाल में मेरठ के 147 लोगों को भेजा गया था जेल, झेली थीं यातनाएं, पैरों के नाखून तक उखाड़ दिए - KHAT-KHABARON-KA

BREAKING NEWS

"मुंबई के अलीबाग से टकराया निसर्ग तूफान "

Tuesday, June 25, 2019

आपातकाल में मेरठ के 147 लोगों को भेजा गया था जेल, झेली थीं यातनाएं, पैरों के नाखून तक उखाड़ दिए


आपातकाल में मेरठ के 147 लोगों को भेजा गया था जेल, झेली थीं यातनाएं, पैरों के नाखून तक उखाड़ दिए

इतिहास में 25 जून 1975 का दिन लोकतंत्र सेनानियों के नाम है, जिन्होंने देश में लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आपातकाल में यातनाएं झेलीं। पुलिस ने मेरठ के 147 लोगों को जेल भेजा था। इमरजेंसी के दौरान पुलिस ने थाने के बाद जेल में भी यातनाएं दी थीं।
घर की हो गई थी कुर्की : अरुण वशिष्ठ
मीसा बंदी अरुण वशिष्ठ ने बताया कि वह इमरजेंसी के दौरान मेरठ कॉलेज छात्र संघ में महामंत्री थे। उन पर सिविल लाइंस, लालकुर्ती सहित तीन थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद भी वह सक्रिय रहे, लेकिन बाद में उन्होंने सरेंडर कर दिया। इस बीच उनके घर की कुर्की तक हो गई थी। अरुण वशिष्ठ पांच माह जेल में रहे। इसके बाद रिहा हो गए।

No comments:

Post a Comment